Thursday, February 5, 2026

ठेकेदार ने की मजदूर की पिटाई

Must Read

ठेकेदार ने की मजदूर की पिटाई

 

कोरबा। दर्री क्षेत्र के दुर्गा पंडाल के पास ठेकेदार ने मजदूर से की पिटाई कर दी। मजदूर को चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जय भगवान गली दर्री में मोहित निर्मलकर रहता है। उसे रफिक कुरैशी ऊर्फ भुरू प्रकाश इंडस्टीज चांपा रायगढ़ में काम कराने के लिए ले गया था। काम कराने के बाद मजदूरी नहीं दिया। मजदूरी मांगने पर रफिक मजदूर मोहित पर गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करते हुए मजदूर की पिटाई कर दी। पीडि़त ने बताया कि उसे रफिक से लगभग 26 हजार 680 रुपए मजदूरी लेनी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This