Thursday, February 12, 2026

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन करेगा खिलाडिय़ों का चयन

Must Read

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन करेगा खिलाडिय़ों का चयन

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा 18 दिसंबर से मेन्स सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) द्वारा कोरबा जिले की टीम का चयन किया जाना है। इस हेतु आवश्यक रूप से पूर्व चयन प्रक्रिया से चयनित 30 खिलाडिय़ों को कल 15 दिसंबर शुक्रवार और 16 दिसंबर दिन शनिवार को अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप मैदान कोरबा में सुबह 8 बजे से आरंभ हो जायेगी जिसमे पूर्व चयनित समस्त खिलाडिय़ों का आना अनिवार्य है। जो भी खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में उपस्थित नहीं होते है वे चयनित नही होंगे। साथ ही वे खिलाड़ी जो कोरबा के अलावा अन्य जिलों के खिलाड़ी हैं, वे अपना ऑनलाइन (एनओसी) अनापत्ति प्रमाणपत्र आवश्यक रूप से जमा करें ,अन्यथा वे चयन प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र नहीं होंगे। यह जानकारी केडीसीए प्रबंधन जिला कोरबा ने दी है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This