Tuesday, February 10, 2026

डीएमसी में किया जा रहा फर्जीवाड़ा, जांच की मांग, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ने कलेक्टर से की शिकायत

Must Read

डीएमसी में किया जा रहा फर्जीवाड़ा, जांच की मांग, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ने कलेक्टर से की शिकायत

कोरबा। डीएमसी में फर्जीवाड़ा की शिकायत सामने आई है। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ने मामले की शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
यूनियन के जुनैद मेमन ने शिकायत में कहा है कि शिक्षा विभाग में लापरवाही एवं भर्राशाही तो आम हो गया है। इसी कड़ी में जिले के समस्त विद्यालय में ताइक्वांडो, जूडो, शिक्षण के नाम सिर्फ और सिर्फ बंदरबाट का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान डीएमसी के द्वारा नियम कायदों को ताक में रखकर सिर्फ और सिर्फ कमिशन के चक्कर मे ये कार्य करवाया जा रहा है। पात्र अपात्र कुछ नही देखा गया। सिर्फ कमीशन का खेल के लिए यह भर्ती किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही साथ पूर्व में रहे डीएमसी के द्वारा भी जमकर कमीशनखोरी किया गया है। मेडिकल छुट्टी के समय में चेक काटा गया है जो कि कमीशन की ओर इशारा करता है। विद्यालयो में सिर्फ और सिर्फ प्रोजेक्टर, खेल सामग्री भेजा गया है वो बर्बादी की भेट चढ़ चुका है। वर्तमान डीएमसी के ऊपर कोरिया जिले में पदस्थापना के दौरान भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए है। मामले को संज्ञान में लेकर ताइक्वांडो, जूडो, शिक्षण मामले की निष्पक्ष जांच की जाए एवं दोषी पाए जाने पर डीएमसी को तत्काल भाव से निलंबित किया जाए। पूर्व के डीएमसी के काटे गए चेको एवं सप्लाई किये गए सामानों की जांच की जाए।

बॉक्स
पूर्व डीएमसी ने कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का गढ़!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला कोरबा के तत्कालीन डीएमसी के द्वारा करोड़ों रूपए का गड़बड़ी किया है। वही अपनी करतूत छुपाने सभी दस्तावेज साथ ले गए हैं,ऐसा जानकारो का भी कहना है। वही तत्कालीन डीएमसी के द्वारा डीएफ व सीएसआर से लगभग 50 करोड़ से अधिक की राशि से विभिन्न प्रकार की सामग्री के खरीदी की गई है। वही जांच होने पर भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हो सकता है। क्योंकि कोरबा जिले में अभी 40 से अधिक अंग्रेजी-हिंदी स्वामी आत्मानंद स्कूल बना ही नहीं और कई करोड़ रुपए का औने-पौने दामों के दर से करोड़ों रुपया का बंदरबांट कर भ्रष्टाचार किया गया है। जो कि आने वाले समय में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा जिले में होने की पूरी संभावना है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This