Friday, February 20, 2026

डुबान क्षेत्र में पहुंचे हाथी, की जा रही निगरानी

Must Read

डुबान क्षेत्र में पहुंचे हाथी, की जा रही निगरानी

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज पहुंचे तीन हाथी शनिवार को बांगो बांध के डूबान क्षेत्र पहुंच गए। इसके बाद भी वन अमला शाम को नेशनल हाइवे पर निगरानी में जुटा रहा। वन मंडल में अभी 48 हाथी घूम रहे हैं। शुक्रवार शाम को दंतैल हाथी ने आधे घंटे तक हाईवे पर उत्पात मचाया था। एक बाइक को क्षतिग्रस्त करने के बाद वाहनों के आसपास घूमता रहा। इस वजह से भी निगरानी बढ़ा दी गई है। हाथियों का झुंड अब एक ही स्थान पर अधिक समय नहीं रुक रहा है। एतमानगर व पसान रेंज में भी हाथी घूम रहे हैं। लेकिन सबसे अधिक खतरा दंतैल हाथी से ही रहता है। हाथी हाईवे पार करके दूसरे जंगल में प्रवेश करते हैं। शाम को ही भोजन की तलाश में जगह बदलते हैं।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This