Monday, February 16, 2026

डूबकर लापता युवक की मिली लाश

Must Read

डूबकर लापता युवक की मिली लाश

कोरबा। जिले की सीमा क्षेत्र में सोन नदी में जलस्तर बढ़ने से बहकर लापता हुए युवक की 24 घंटे बाद लाश मिली। उरगा थाना अंतर्गत जिले की अंतिम सीमा पर स्थित सुखरीखुर्द गांव निवासी राजेश मन्नेवार (32) पिता नेतराम मन्नेवार गुरुवार की शाम सोन नदी में बहकर लापता हो गया था। घटना से पहले वह दोस्तों के साथ घूमते हुए सोन नदी के किनारे पहुंचा था, जहां एकाएक जलस्तर बढ़ने से वह बह गया था। घटना की सूचना मिलने पर उरगा पुलिस पहुंची थी। शुक्रवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से घटनास्थल से लेकर आगे की ओर खोजबीन की। इस बीच शाम को घटनास्थल से एक किमी दूर जांजगीर-चांपा जिले में आने वाले केनाभाठा गांव के पास लापता राजेश मन्नेवार की लाश मिली।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This