Sunday, March 1, 2026

ड्राइवर ने टाईम कीपर से की मारपीट

Must Read

ड्राइवर ने टाईम कीपर से की मारपीट

कोरबा। ड्यूटी नहीं करने पर हाजिरी लगाने से इंकार करने पर टीपर के ड्राइवर ने टाईम कीपर से मारपीट की। मामले में कुसमुंडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे हुई। जहां नीलकंठ साकार जेबी कार्यालय में टाईम कीपर रामजतन कुमार सिंह (29) मौजूद था।इस दौरान कंपनी का टीपर ड्राइवर सोनपुरी-पड़निया निवासी दीपक कंवर पहुंचा। उसने आज ड्यूटी नहीं करने की बात कहते हुए हाजिरी लगाने को बोला। टाईम कीपर ने बिना ड्यूटी के हाजिरी लगाने से इंकार कर दिया। जिससे आवेशित होकर दीपक कंवर ने गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए रामजतन से मारपीट की। पीड़ित ने कुसमुंडा थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This