कोरबा। ढेलवाडीह-कटघोरा बाईपास मार्ग पर कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वाहन में लोड कोयला सड़क पर बिखर गया। कोयला ले जाने लोगों में होड़ मची रही। सुबह तक भारी मात्रा में कोयला लोग ले जा चुके थे। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि
बाइपास मार्ग के अंधे मोड़ के पास यह हादसा हुआ। मार्ग पर ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीपी 4959 के चालक शैलेन्द्र सिंह ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे वाहन पलट गई। सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी आसपास के ग्रामीणों द्वारा कुछ घंटे में ही कोयला ले जाना शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए आगे की कार्रवाई की।
![]()

