Saturday, February 14, 2026

तकनीकी कर्मचारियों के शोषण के विरोध में बिजली कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

Must Read

तकनीकी कर्मचारियों के शोषण के विरोध में बिजली कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा वृत्त द्वारा गुरुवार को सबस्टेशन आपरेटरों के हड़ताल में चले जाने पर नियमित व संविदा तकनीकी कर्मचारियों से 12 घंटे कार्य लिए जाने को लेकर विरोध जताया। कर्मचारी वर्ग के शोषण के विरोध में वृत्त कार्यालय परिसर तुलसी नगर में गेट प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पीएल सिदार व कार्यपालन अभियंता अभिमन्यु कश्यप को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया है कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र ही नहीं किया गया तो सभी तकनीकी कर्मचारी भी 8 घंटे के कार्य के बाद अपना कार्यस्थल छोडऩे पर विवश हो जायेंगे। साथ ही मांग की गई है कि जितने भी वर्क आर्डर हेतु प्राक्कलन स्वीकृत किए गए हैं एक निरीक्षण कमेटी बनाकर सभी वर्क की जांच की जाए, जिससे पता चले कि फील्ड पर काम हुआ भी है की नहीं। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा, जिला मंत्री व प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ, कोरबा वृत्त के सचिव व प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर, सुनीता जायसवाल उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता कोषाध्यक्ष, हरिश राठौर, आई पी मैत्री, छत्रपाल सिंह राठौर, एम रेड्डी, चंद्र कुमार पटेल, देवेन्द्र पुरी, रमेश लाल राठौर, गणेश बघेल, अंकित नेताम, संतोष साहू, प्रमोद भोई, हेमन्त मतारे, राजकुमार देवांगन, उमेश कुमार यादव, उमेश चौहान तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This