तेज रफ्तार यात्री बस ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, दो घायल

Must Read

तेज रफ्तार यात्री बस ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, दो घायल

कोरबा। कटघोरा अम्बिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर मोरगा पेट्रोल पंप के पास बीती रात्रि पुन: एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई हैं। जिसमे एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में एम्बुलेंस चालक और हेल्पर को गंभीर चोट आई है। सड़क हादसे के बाद हाईवे की पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्हें समीप के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज जारी हैं। बताया जा रहा है कि हादसा मध्य रात्रि के आसपास हुआ है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Loading

Latest News

खुले में मांस बिक्री, लिखित शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी मौन बांकी मोंगरा। नगर पालिका क्षेत्र बांकी...

More Articles Like This