Sunday, March 1, 2026

तेज रफ्तार वाहनों पर शुरू हुई कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की टीम कर रही स्पीडोमीटर से गति सीमा की जांच

Must Read

कोरबा। हाईवे पर वाहनों के तेजरफ्तार में आवाजाही करने के कारण लगातार हो रहे हादसे पर रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम स्पीडोमीटर से गति सीमा की जांच करते हुए कार्रवाई कर रही है। हाईवे पर रफ्तार की वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। खासकर कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे के बिना डिवाइडर के होने की वजह से वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो रही है। ब्लैक स्पॉट पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जरूरी उपाय करने के बाद भी वाहनों की तेजरफ्तार व चालकों की लापरवाही की वजह से हादसे हो रहे हैं। जिसके मद्देनजर एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एएसपी कोरबा लखन पटले व एएसपी कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस की टीम अब हाईवे पर स्पीडोमीटर लेकर जांच के लिए पहुंच रही है। बांगो क्षेत्र में सड़क किनारे स्पीडोमीटर से वाहनों की गति सीमा की जांच के बाद मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है। वहीं कटघोरा से पाली के बीच भी ट्रैफिक पुलिस की अन्य टीम स्पीड राडॉर लगे वाहन के साथ पहुंचकर भारी वाहनों की गति सीमा मापते हुए कार्रवाई कर रही है। वाहनों के तेजरफ्तार से भाग निकलने पर उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक के पते पर ई-चालान भेजा जा रहा है।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This