Saturday, February 14, 2026

त्योहारी सीजन में लोगों का बजट बिगाड़ रही महंगाई

Must Read

त्योहारी सीजन में लोगों का बजट बिगाड़ रही महंगाई

कोरबा। त्योहारी सीजन में कमर तोड़ महंगाई लोगों का बजट बिगाड़ रही है। प्याज के दाम रूलाने लगी है। दाल के दाम में भी इजाफा हुआ है। बाजार में प्याज के दाम 70 रुपए पहुंची गई है। इससे लोगों का बजट बिगडऩे लगा है। इसे लेकर लोग परेशान हैं। इधर अरहर दाल के दाम में भी इजाफा हुआ है। हालांकि अलग-अलग गुणवत्ता के अनुसार दाल के दाम है। पहले जिस गुणवत्ता के दाल की मत 160 रुपए थी। वह 170 रुपए में बिक रही है। इसके अलावा उड़द, मूंग, मसूर सहित अन्य दाल के दाम में भी इजाफा हुआ है। प्याज के दाम सुनकर लोग हाय तौबा कर रहे हैं। प्याज 60 से 70 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। इसके अलावा फूलगोभी, मुनगा, जीमीकांदा समेत कई सब्जियों के दाम 50 रुपए में बिक रही है। लोगों ने प्याज खरीदना कम कर दिया है। सब्जी विक्रेता ने बताया कि दाम बढऩे के बाद से लोगों ने प्याज खरीदना कम कर दिया है। जिन ग्राहकों को एक किलो की जरूरत रहती है। वे आधा किलोग्राम या फिर 250 ग्राम ही खरीद रहे हैं। महिलाओं के कीचन का बजट बिगड़ गया है। त्योहारी सीजन में सब्जियों के दाम बढऩे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इससे सबसे अधिक परेशान मध्यम व गरीब परिवार के लोग हैं। पर्व के दौरान फल विक्रेताओं ने भी फलों के दाम बढ़ा दिए हैं। केला 70 से लेकर 90 रुपए दर्जन, सेव 140 से 220 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा अनार, मुसंबी भी महंगे हो गए हैं। इधर मौसमी फल सिंघाड़ा, फल्ली की मांग बढ़ी है। इससे आम लोग काफी परेशान हैं।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This