दंतैल ने करतला रेंज में डाला डेरा, की जा रही निगरानी

Must Read

कोरबा। जिले में तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने वाला दंतैल हाथी विगत तीन दिनों से कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में डेरा डाले हुआ है।

सुबह दंतैल को रेंज के नोनबिर्रा सर्किल में श्रीमार गांव के पास विचरण करते हुए देखा गया। उसके बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ गई है। दंतैल की निगरानी तेज करने के साथ श्रीमार व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सचेत करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। दंतैल हाथी के हमले में जिले में तीन ग्रामीणों की मौत के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसकी वजह से वन विभाग दंतैल की निगरानी पर विशेष जोर दे रहा है। ड्रोन कैमरे के अलावा मैदानी अमले से दंतैल की निगरानी कराई जा रही है और हाथी के हर गतिविधियों की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा रही है। इस बीच कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में भी एक दंतैल हाथी कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर एक कार के सामने अचानक आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कार चालक ने सूझबुझ का परिचय देते हुए किसी तरह अपने वाहन को सुरक्षित निकाला।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This