Sunday, February 15, 2026

दंतैल ने मचाया भारी उत्पात, फसल को किया चौपट

Must Read

दंतैल ने मचाया भारी उत्पात, फसल को किया चौपट

कोरबा। वन मंडल कोरबा के छातापाठ में एक दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने बाड़ी में लगाई गई सब्जी की फसल को चौपट कर दिया। हाथियों की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगने से ग्रामीण परेशान है। करतला फॉरेस्ट रेंज में दंतैल हाथी लगभग 7- 8 दिन से विचरण कर रहा है। वह किसी की बाड़ी, किसी के अनाज तो किसी की झोपड़ी को नुकसान पहुंचा रहा है। गुरुवार की रात दंतैल छातापाठ में पहुच गया। किसान दया राम पटेल ने बताया कि रात को 2 बजे के आस पास हाथी विचरण करते हुए उनकी बाड़ी में आया। बाड़ी में लगी केले,गन्ने और सब्जियों की फसल को बर्बाद कर दिया।किसान ने बताया कि हाथी पिछले एक सप्ताह से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जन दर्शन में भी शिकायत की गई है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। आसपास के कई गांव के लोग इस हाथी से परेशान है। दयाराम ने यह भी बताया कि गांव में कई बार बिजली नहीं रहती, जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अचानक अगर हाथी से सामना हो जाए तो उसका क्या होगा? इसकी शिकायत भी बिजली विभाग से भी की गई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंची और मौके का जायजा लेने के साथ इसकी फोटोग्राफी कराई। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन करने के साथ प्रभावित पक्ष को सरकार के नियम के अंतर्गत मुआवजा का भुगतान किया जाएगा।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This