दर्द की दवा खाते ही बिगड़ी नाबालिग की तबीयत, डॉक्टरों ने परीक्षण किया तो गर्भवती होने की लगी भनक

Must Read

कोरबा। वनांचल क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे पेट दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जब डॉक्टरों ने परीक्षण किया तो वे भी भौचक्क रह गए। दरअसल पीड़िता गर्भवती थी। उसने दर्द की दवा खा ली थी। डॉक्टरों ने किसी तरह पीड़िता की जान तो बचा ली, लेकिन नवजात की जान नही बचाई जा सकी। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लेमरू थाना क्षेत्र में एक महिला निवास करती है। वह पति की मौत के बाद तीन बच्चों का पालन पोषण करते आ रही है। उसने अपनी बड़ी बेटी के हाथ पीले कर दिए, लेकिन छोटी बेटी स्कूल की पढ़ाई करने के बाद घर में ही रह रही है। शनिवार की देर रात किशोरी को पेट में दर्द शुरू हो गया। वह पूरी रात दर्द से कराहती रही। रविवार की सुबह होते ही मां उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण किया। इस दौरान उसके पांव भारी होने की बातें सामने आई। डॉक्टरों ने पूछताछ की तो पता चला कि दो दिन पहले उसने दर्द की दवा खा ली थी। जिसके चलते प्रसव पीड़ा शुरू हो गया था। डॉक्टरों ने किशोरी की हालत को देखते हुए प्रसव कराया। उन्होंने पीड़िता की जान तो बचा ली, लेकिन नवजात की पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना अस्पताल पुलिस को दी गई। अस्पताल पुलिस ने लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया को मामले से अवगत कराया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस हकरत में आ गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि गांव में ही रहने वाला एक युवक मजबूरी का फायदा उठाकर नाबालिग का दैहिक शोषण करते आ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके नाबालिग होने की संभावना को देखते हुए दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

प्रसव पीड़ा के साथ साढ़े तीन घंटे का सफर
शासन द्वारा जरूरतमंदों को तत्काल मदद पहुंचाने संजीवनी एक्सप्रेस, महतारी एक्सप्रेस तथा डॉयल 112 जैसी एम्बुलेंस सुविधा प्रदान की है, लेकिन आज भी लोग इन सुविधाओं से अंजान हैं या फिर समय पर मदद नही मिल पा रही। लोग लाचारी में निजी अथवा किराए के वाहन का सहारा ले रहे हैं। ऐसा ही कुछ पीड़िता के साथ भी हुआ। मां प्रसव पीड़ा से कराह रही नाबालिग को साढ़े तीन घंटे यात्री बस में सफर कर अस्पताल लेकर पहुंची थी।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This