दहेज में 5 लाख और कार की मांग, एफआईआर दर्ज

Must Read

दहेज में 5 लाख और कार की मांग, एफआईआर दर्ज

कोरबा। कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता के आरोप पर दहेज में कार नहीं देने पर पति, सास सहित तीन लोगों पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोड़ी बाहार में रहने वाली श्रद्धा टंडन का विवाद चार दिसंबर 2022 को सामाजिक रीति रिवाज से बुधवारी में रहने वाले आमिर सिंह अनंत से हुआ था। श्रद्धा ने शादी के कुछ दिनों के बाद दहेज के नाम पर सास रमशीला अनंत, पति आमिर सिंह अनंत व देवर निखिल अनंत पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। श्रद्धा का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद सास परेशान करने गली। पति को इसकी जानकारी देने पर उसने भी गाली-गलौज करना लगा। साथ ही शादी के दौरान दहेज में पांच लाख रुपए या फिर कार देने की बात को लेकर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर पति, सास व देवर पर केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This