Wednesday, October 15, 2025

दिन में लगती रही गर्मी शाम में बदल रहा मिजाज

Must Read

दिन में लगती रही गर्मी शाम में बदल रहा मिजाज

कोरबा। बढ़ती गर्मी और दिन में सूर्य के तेज तेवर के बीच बुधवार की शाम एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। देर शाम आसमान में घने बादल छा गए। इसके साथ ही तेज अंधड़ चलने लगा और वर्षा के हालात बन गए। हालांकि शहर के आसपास कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। इससे रात का मौसम सुहावना हो गया। बुधवार की सुबह वातावरण में शुष्कता थी। समय बीतने के साथ ही सूर्य अपने तेवर दिखाने लगा। इससे पहले दो दिनों तक भी इसी तरह की स्थिति रही। इसके चलते सूर्य का ताप तेज होने लगा है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया।मार्च के पहले सप्ताह का गुरुवार को आखिरी दिन रहा। शुरुआत से जिस तरह गर्मी महसूस हो रही है, उससे लग रहा है कि इस बार भीषण गर्मी का असर रहेगा। एक मार्च को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। गर्मी का असर कुछ ऐसा बना हुआ है कि पारा 30 डिग्री से ऊपर है। यह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पांच मार्च को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह मार्च यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पारा 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि रात में ठंडी हवाएं चलीं। इस वजह से बुध की सुबह मौसम सुहावना बना हुआ था। सुबह सैर पर निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
बॉक्स
शीतल पेय की लगी दुकानें
मार्च के प्रारंभ में ऐसी स्थिति को देख लोग भीषण गर्मी का आकलन कर रहे हैं। मौसम विभाग ने औसत से अधिक गर्मी पडऩे की पहले ही भविष्यवाणी कर दी है। गर्मी को कम करने शहर में शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। नारियल डाब को स्वास्थ्य की दृष्टि से सबसे बढिय़ा माना जा रहा है। अब दिन में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए शहर की प्रमुख सडक़ों पर शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सजने लगी हैं। शहर में नारियल डाब और गन्ने के जूस की दुकानें खुल गई हैं। वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

Loading

Latest News

सड़कों की दुर्दशा पर 16 को धरना प्रदर्शन, 24 से गड्ढा नामकरण अभियान

सड़कों की दुर्दशा पर 16 को धरना प्रदर्शन, 24 से गड्ढा नामकरण अभियान कोरबा। शहर‌ के प्रवेश मार्गो गौमाता चौक,...

More Articles Like This