Friday, February 13, 2026

दीपका नगर पालिका परिषद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, नपा अध्यक्ष संतोषी दीवान पर वार्डों में भ्रष्टाचार एवं भेदभाव का आरोप

Must Read

दीपका नगर पालिका परिषद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, नपा अध्यक्ष संतोषी दीवान पर वार्डों में भ्रष्टाचार एवं भेदभाव का आरोप

कोरबा। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के साथ कई प्रकार के बदलाव नजर आने लगे हैं। कोरबा जिले में नगर पालिका परिषद दीपका में संख्या बल को आधार मानते हुए भाजपा पार्षदों ने मौजूदा अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी कर ली है। खबर के अनुसार उसे चार अन्य पार्षद का भी समर्थन मिला हुआ है। नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव ने नपा अध्यक्ष संतोषी दीवान पर वार्डों में भ्रष्टाचार एवं भेदभाव का आरोप लगाया है और कहा कि प्रदेश में नगर पालिका दीपका में भाजपा को वोटो का बहुमत मिला है जिसके लिए हम अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं प्रशासन को अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन सौंपने के साथ ही आगे की रणनीति बनाई जा रही है। नगरी निकायों के प्रमुख पदों के लिए पिछले चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से संपन्न हुए थे, जिसमें निर्वाचित पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष का चुनाव किया गया था। 21 सदस्यों वाली नगर पालिका परिषद दीपका में भाजपा से सर्वाधिक 10 पार्षद चुनकर आए थे। जबकि कांग्रेस के 7, 3 निर्दलीय और एक पार्षद बीएसपी से चुन कर आए थे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए इन चुनाव में कई प्रकार के समीकरण बने और अल्पमत में होने के बावजूद कांग्रेस पार्षद संतोषी दीवान में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। जबकि भाजपा के पार्षद ज्यादा थे और उसे दूसरे पार्षदों का भी समर्थन मिला हुआ था। हालांकि इस बारे में कई प्रकार की चर्चा गर्म रही। लगभग 4 वर्ष का समय बीतने के बाद अब छत्तीसगढ़ में सत्ता का केंद्र बदल गया है और इसी के साथ कई प्रकार के नए समीकरण बन रहे हैं। खबर के अनुसार इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद में भाजपा के पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आवेदन शुक्रवार को कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा गया। इस दौरान भाजपा के पार्षद यहां मौजूद रहे। जानकारी मिली है कि निर्धारित प्रक्रियाओं से पूर्व भाजपा ने कई पार्षदों का समर्थन हासिल कर लिया है। पिछले चुनाव में नगर पालिका परिषद दीपिका के अध्यक्ष पद को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। इस स्थिति में अगर आगे सब कुछ ठीक-ठाक रहता है तो भाजपा के पास इस कोटे के चार चेहरे मौजूद है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इन्हीं में से किसी एक को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। जानकारी के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आवेदन के मामले में सदस्यों के हस्ताक्षर के मिलान प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा किये जाते है और इसके बाद विश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग बुलाई जाती है। प्राप्त मतों के अनुसार फिर अगली कार्यवाही की जाती है।

बॉक्स
कोरबा में स्मरण पत्र, कटघोरा और छुरी में तैयारी

प्रदेश में भाजपा की सरकार चुने जाने के साथ ही सबसे पहले नगर पालिक निगम कोरबा में भाजपा पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ प्रस्ताव लाने स्मरण पत्र की प्रमाण पत्र सौंपा है। इसके बाद दीपका में अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया गया है। बताया जा रहा है कि कटघोरा और छुरी नगर पंचायत में भी विश्वास प्रस्ताव की तैयारी कर ली गई है। जल्द ही वहां भी अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया जाएगा।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This