Thursday, February 12, 2026

दीपका में श्रमिक नेता पर जानलेवा हमला

Must Read

दीपका में श्रमिक नेता पर जानलेवा हमला

 

कोरबा। दीपका थाना अंतर्गत सोमवारी बाजार के पास देर रात लगभग 10 बजे श्रमिक संगठन एटक के नेता मनमीत पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मनमीत के साथ अज्ञात युवकों ने रॉड, लाठी, डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले से गंभीर श्रमिक नेता को अस्पताल दाखिल कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि पहले सिर पर रॉड से वार किया गया, उसके बाद सीने में दोबारा हमला किया फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी फैलते ही लोग अस्पताल पहुंचने लगे। श्रमिक नेता पर हमला किन कारणों से हुआ है, वो लोग कौन हैं, पुलिस इन सबकी जांच कर रही है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This