Monday, March 2, 2026

दीवार गिरने से मासूम की मौत मामले में दर्ज हुआ एफआईआर, समझौते पर खत्म हुआ चक्काजाम व प्रदर्शन

Must Read

कोरबा। दीवार गिरने से मासूम गणेश की मौत के बाद आक्रोशित परिजन और बस्तीवासियों का चक्काजाम व प्रदर्शन देर रात करीब 3 बजे समझौते पर खत्म हुआ। बस्तीवासियों द्वारा रात 9 बजे से कोतवाली के सामने मुख्य मार्ग में करीब 2 घंटे तक रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया गया। मकान मालिक को बुलाने की मांग की जा रही थी। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद के पति भोलू यादव, वार्ड 6 के पार्षद तामेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद सुफलदास महन्त सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व तहसीलदार बजरंग साहू की उपस्थिति में कोतवाली में पीड़ित परिवार को राहत और निर्माण व कार्रवाई पर चर्चा हुई। देर रात निर्माणाधीन मकान के मालिक विकास डालमिया की तरफ से उपस्थित व्यक्ति ने समझौता किया तब कहीं जाकर रात लगभग 2 से 3 बजे प्रदर्शन खत्म किया गया। आज सुबह मासूम के शव का पोस्टमार्टम बाद अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। पुलिस ने जेसीबी को जप्त कर लिया है। जेसीबी चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 106,324(4) के तहत अपराध प्रार्थी मुकेश कर्ष पिता हीरालाल कर्ष की रिपोर्ट पर दर्ज कर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 12 नई बस्ती लक्ष्मणबन तालाब मोहल्ला में शिव मंदिर के पास की गली से लगी वर्षों पुरानी पक्की चारदिवारी का एक हिस्सा जेसीबी ऑपरेटर की लापरवाही से ढह गया। शुक्रवार शाम हुए हादसे में वहां खेल रहे मासूम गणेश डेढ़ वर्ष की मौत हो गई। दीवार के बगल बाइक क्रमांक सीजी 12 बीएफ 0638 में टिक कर मोबाइल चला रहे संजू कर्ष और मित्र विशाल यादव भी दब कर घायल हो गए। बाइक टूट गई,पास खड़ी राजेश सोनी की ऑटो क्रमांक सीजी 10 टी 3245 भी बुरी तरह टूट-फूट गई। संजू का गहन उपचार बिलासपुर तो विशाल का बालको के अस्पताल में जारी है। मृतक गणेश और घायल संजू रिश्ते में भतीजा-चाचा हैं। दूसरी तरफ इस घटना के बाद भी किसी और अनहोनी को लेकर स्थानीय लोग तथा जानकार संशकित हैं। घटनास्थल पर मौजूद बाउंड्रीवॉल के बड़े हिस्से जगह-जगह से क्रैक नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्षों पुरानी यह बाउंड्रीवॉल बिना कॉलम के लंबी और ऊंची खड़ी की गई है। दोनों तरफ का हिस्सा काफी कमजोर है जो आवागमन के दोनों रास्तों के किनारे स्थित है।

लिखित में मिला आश्वासन
बताया जा रहा लिखित में आश्वस्त किया गया है कि बाउंड्रीवाल गिरने से जो विशाल यादव पिता सोनू यादव, संजू कर्ष पिता स्व. संतोष कर्ष को क्षति पहुंची है, उसका इलाज जायेगा एवं उन बच्चों को 4-4 हजार रूपये प्रति महिना एक साल तक के लिए ईलाज हेतु दिया जायेगा। जिस बच्चे की मौत हुई है उसके परिजन 2 लाख रूपये दिया गया एवं इन्श्योरेंस क्लेम के लिए वकील भी किया जायेगा। साथ ही ईलाज में समुचित खर्च किया जायेगा। बाऊंड्रीवाल को मजबूती से बनाया जाएगा, निर्माण कार्य सावधानी पूर्वक कराया जायेगा, हरा पर्दा ढक कर कार्य कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त बाइक और ऑटो की मरम्मत के विषय में कोई बात नहीं की गई है लेकिन चर्चा में शामिल लोगों के बताए अनुसार दोनों वाहनों को बनवाने में आर्थिक मदद की बात जरूर कही गई है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This