दीवाली के लिए दीयों का बाजार सजकर तैयार

Must Read

दीवाली के लिए दीयों का बाजार सजकर तैयार

कोरबा। दशहरा उत्सव के बाद अब करवा चौथ और दीवाली के लिए बाजार सज चुके हैं। दोनों त्योहारों में सबसे ज्यादा जो चीज जरूरी होता है वो है दीपक। शहरभर में स्टालों और दुकान या शापिंग सेंटर में विभिन्न प्रकार के दिए बिक रहे हैं। पारंपरागत आकृतिकयों के साथ माडर्न लुक और विभिन्न रंगों में दीपक लोग पसंद कर रहे हैं। साथ ही माडर्न और डेकोरेटिव दिये जैसे इलेक्टिक दिया भी लोग पसंद कर रहे हैं। साधारण दिये की कीमत 5 रुपए से शुरू है, जो 100 रूपए से अधिक की कीमत की दिये है। पिछले कुछ वर्षों में लोगों में इलेक्ट्रानिक दीयों को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। खासकर दो वर्षों में लोगों में पानी वाले इलेक्ट्रॉनिक दीयों की मांग ज्यादा है। बाजार में इलेक्ट्रानिक फैसी दीपकों के साथ फैंसी पूजा थाली की मी मांग रहती है। फैंसी आयटम के दुकान संचालक ने बताया कि दिवाली में जौ दीयों वाली थाली की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। इनमें एक साथ नौ दीर होते हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा स्वास्तिक और मोर डिजाइन वाली कैसी थालियों की मांग है। स्टोन, लेस, मिरर के वर्क से सजी थालियों में लक्ष्मी-गणेश और स्वास्तिक बने होते है। इनकी कीमत 150 से शुरू है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This