दुर्गा उत्सव की सिल्वर जुबली पर काटा केक, हुई आतिशबाजी, गांधी चौक में दुर्गा पूजा आयोजन को हुए 25 वर्ष
कोरबा। श्री श्री दुर्गा पूजा गांधी चौक उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा पूजा आयोजन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सिल्वर जुबली सेलिब्रेट किया गया। गांधी चौक परिसर में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा स्वरूपा कन्या आराध्या के हाथों से सिल्वर जुबली केक कटवाया गया। केक काटने के पश्चात माता को भोग लगाया गया एवं उपस्थित लोगों को मिठाईयां बांटी गई। इस अवसर पर माता के जयकारे से परिसर गूंज उठा। 1008 दीयों की जगमगाहट और आतिशबाजी ने भी उपस्थितों को आकृष्ट किया। यहां श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ पहुंचकर माता को चुनरी भी भेंट किया। समिति के द्वारा पूरे 10 दिनों तक भोग-प्रसाद का वितरण कया जाता रहा जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। बुधवार को मां की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। संपूर्ण आयोजन में गांधी चौक उत्सव समिति के सदस्यों सहित गांधी चौकवासियों का भरपूर योगदान प्राप्त हुआ।
![]()

