Tuesday, February 17, 2026

दुर्गा पूजा से दो दिन पहले हो सकती बोनस के लिए बैठक

Must Read

दुर्गा पूजा से दो दिन पहले हो सकती बोनस के लिए बैठक

कोरबा। दशहरा में कोयला कर्मियों को मिलने वाले बोनस की सुगबुगाहट कोल इंडिया में शुरू हो गई है। इस माह की आखिरी तिथि या अक्टूबर की पहली तारीख को कोल इंडिया का प्रबंधन कर्मचारियों के बोनस को लेकर चर्चा कर सकता है। यह चर्चा नई दिल्ली में होने की संभावना है। 3 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ है। इस बार कोयला कर्मचारियों को मिलने वाली बोनस को लेकर कामगारों के बीच काफी उमीदें हैं। इसके पीछे बड़ा कारण वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया का लाभ है। बताया जाता है कि पिछले वित्तीय वर्ष में कोल इंडिया को 10 हजार करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। श्रमिक संगठनों को उमीद है कि लाभ होने से प्रबंधन के साथ टेबल पर बातचीत करना तार्किक होगा। इस बार प्रबंधन पर पिछले साल की तुलना में बोनस के लिए ज्यादा दबाव बनाया जा सकेगा। गौरतलब है कि कोल इंडिया में काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले साल दशहरा में अधिकतम 85 हजार रुपए तक का बोनस मिला था। कोल इंडिया में लगभग ढाई लाख कर्मचारियों को इस साल बोनस मिलने की उमीद है। हालांकि उमीद है कि इसमें कई सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में कोयला खदानों में कार्य किया था।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This