Thursday, February 5, 2026

दुर्गा मंदिर में चोरों का धावा, गहने व नकदी की चोरी

Must Read

दुर्गा मंदिर में चोरों का धावा, गहने व नकदी की चोरी

कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के एक दुर्गा मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मूर्ति के गहने व नकदी की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट परसाभाठा बालकोनगर में रहने वाली माला झा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। माला मंदिर में पूजा-पाठ करती है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे मंदिर में पूजा करने के बाद गेट पर ताला लगाया था। शुक्रवार-शनिवार की रात रामकुमार साहू ने फोन कर घटना की जानकारी दी। माला मंदिर पहुंची। गेट का ताला टूटा हुआ था। मूर्ति में पहनाया हुआ सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, कंगन, करधन व 3500 रुपए नकदी नहीं था। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग 38 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This