दुर्व्यवहार कर किसानों से पैसे मांगने वाले तिलकेजा फड़ प्रभारी पर हो कार्रवाई, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Must Read

दुर्व्यवहार कर किसानों से पैसे मांगने वाले तिलकेजा फड़ प्रभारी पर हो कार्रवाई, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा। रामपुर विधानसभा अंतर्गत तिलकेजा के फड़ प्रभारी दुलीचंद धीवर पर किसानों ने दुर्व्यवहार व पैसे की मांग का आरोप लगाया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक फूल सिंह राठिया ने किसानों की शिकायत पर उचित जांच कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में विधायक राठिया ने उल्लेख किया है कि 9 जनवरी को ग्राम तिलकेजा पताढ़ी, धवईभाठा के किसानों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि फड़ प्रभारी दुलीचंद धीवर के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार व पैसे की मांग की जाती है। जिस पर तत्काल उचित जांच कर कार्रवाई का आग्रह किया गया है। पत्र के साथ शिकायत की प्रतिलिपि भी कलेक्टर को प्रेषित की गई है।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This