Thursday, February 12, 2026

देर रात कुसमुंडा खदान पहुंचे सीएमडी, लिया जायजा, जीएम मिश्रा व एरिया कोर टीम के साथ की चर्चा

Must Read

देर रात कुसमुंडा खदान पहुंचे सीएमडी, लिया जायजा, जीएम मिश्रा व एरिया कोर टीम के साथ की चर्चा

कोरबा। मुख्यालय में शुक्रवार शाम समाप्त हुए संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करने के तत्काल बाद सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा कुसमुंडा मेगा परियोजना के लिए रवाना हुए। रात हो गई थी पर कारवाँ सीधा माईन व्यू प्वाइंट पहुँचा । उन्होंने जीएम कुसमुंडा संजय मिश्रा व एरिया कोर टीम के साथ उत्पादन- उत्पादकता और कार्यसंचालन के विविध पहलुओं पर चर्चा की। रात्रि पाली में कामकाज के जुड़े पहलुओं व कामगारों की सुविधा पर भी जानकारी ली। कुसमुंडा को मौजूदा वित्तीय वर्ष में 50 मिलियन टन कोयला उत्पादन और उठाव का टारगेट दिया गया है। लक्ष्य हासिल करने किए जा रहे रहे प्रयासों का उन्होंने अवलोकन किया। मौजूदा समय में कुसमुंडा एरिया लक्ष्य से पिछड़ा हुआ है। शेष बचे दिनों में अधिक से अधिक कोयला उत्पादन और उठाव पर सीएमडी ने जोर दिया है। ताकि निर्धारित समय अवधि में लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This