देशी कट्टा से हवाई फायरिंग कर मचा रहे थे आतंक, बांकीमोंगरा का गुंडा बदमाश धरम सिंह सहित 5 गिरफ्तार
कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में अवैध कट्टे के दो बड़े मामलों में कार्रवाई की गई है। मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना बांकीमोंगरा की सतर्क पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की।
विगत 20 अप्रैल को थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र के घुड़देवा में आरोपी विकेश गुप्ता, धरम सिंह राजपूत व सेवा सागर द्वारा देशी कट्टा दिखाकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराया जा रहा था। इनके द्वारा हवाई फायरिंग की गई जिससे दहशत व्याप्त हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए विकेश गुप्ता, धरम सिंह राजपूत एवं सेवा सागर के खिलाफ गहन जाँच की गई। जाँच में पता चला कि इन तीनों आरोपियों ने आनंदराम बघेल एवं सत्यलेख बघेल को अवैध हथियारों की बिक्री की थी। धरम सिंह ठाकुर पहले से ही बांकीमोगरा थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश है।आरोपियों से 3 देशी कट्टा 1 नग मोटरसाइकिल नंबर सीजी 12 ए जेड 8827, 5 मोबाइल फोन और 3 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। विकेश गुप्ता, धरम सिंह राजपूत एवं सेवा सागर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 77/2025 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 29 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई है। आनंदराम बघेल एवं सत्यदेव बघेल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 29 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
0 विकेश गुप्ता (33) पिता अशोक गुप्ता, निवासी घुड़देवा मोहल्ला, थाना बांकीमोंगरा
0 धरम सिंह राजपूत (38) पिता रामसिंह राजपूत, निवासी पंखा दफाई, थाना बांकीमोंगरा
0 सेवा सागर उर्फ सेवा राम (30) पिता भुवन सिंह, निवासी डोंडकी, थाना कटघोरा
0 आनंदराम बघेल (56) पिता स्व. प्रसाद बघेल, निवासी सरदार मोहल्ला, घुड़देवा
0 सत्यलेख बघेल (27) पिता आनंदराम बघेल, निवासी सरदार मोहल्ला, घुड़देवा
![]()

