दो दिनों के भीतर तापमान में तीन डिग्री की गिरावट
कोरबा। बदली साफ होने के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की है। दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। इसी के साथ ठंड बढऩे लगी है। लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े का सहारा लेने लगे हैं। दो दिनों के बाद मौसम ने करवट ली और मौसम साफ हो गया है। अलसुबह लोगों को ठंड का अहसास हुआ। सूर्य की किरण निकलते ही लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। दिच चढऩे के साथ ही तापमान में इजाफा हुआ। दोपहर बाद तापमान में कमी आई। शाम के बाद ठंड बढऩे लगी। ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में ठंड का अहसास अधिक होने लगा है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया है। वहीं अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया।
![]()

