Tuesday, February 17, 2026

दो बाइक की टक्कर में दोनों सवार घायल

Must Read

दो बाइक की टक्कर में दोनों सवार घायल

कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के चुईया के पास दो बाइक में टक्कर हो गया। घटना में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर बालको निवासी अस्मत अली उम्र 47 वर्ष दोस्त कुश कुमार शर्मा के साथ भटगांव जा रहे थे। रूकबाहरी आंगनबाड़ी के पास चुईया तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अस्मत की बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्मत के भाई सोहराब अली का आरोप है कि आरोपी बाइक क्रमांक सीजी 12 बीई 4173 का चालक है। बाइक पर तीन लोग सवार थे और बाइक चलाते हुए रील बना रहे थे। इस बीच हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This