दो बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत

Must Read

दो बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत

 

कोरबा। बच्चे के लिए स्कूल ड्रेस खरीदने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। ग्रामीण बलदेव सिंह कंवर अपने पुत्र आशुतोष कुमार के लिए स्कूल ड्रेस खरीदने जा रहा था। दोपहर के लगभग दो बजे थे कि बलदेव की बाइक को विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया। बलदेव को गंभीर चोटें आई, वह बेहोश हो गया। उसके सिर, नाक और माथे से खून बहने लगा। आनन-फानन में घायल को पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस घटना के लिए विपरित दिशा से आ रहे बाइक के चालक को जिम्मेदार माना है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी बाइक चालक पर बलदेव की बाइक को ठोकर मारने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This