धर्म परिवर्तन वापसी को लेकर किया जा रहा प्रयास,महिला सशक्तिकरण की दिश में किया जाएगा काम: कुर्रे

Must Read

धर्म परिवर्तन वापसी को लेकर किया जा रहा प्रयास,महिला सशक्तिकरण की दिश में किया जाएगा काम: कुर्रे

कोरबा। बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन कराए जा रहे हैं, खासकर समाज के निम्न वर्ग के लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। इस दिशा में समिति विशेष प्रयास कर रही है। धर्म परिवर्तन करने वालों को धर्म में वापसी को लेकर विभिन्न यूनिट काम कर रही है। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष तौर पर कार्य किया जाएगा। उक्त बातें कोरबा सतनामी कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ.बरखा रानी कुर्रे ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। डॉ. कुर्रे ने कहा कि सतनामी कल्याण समिति में आज तक जितने भी अध्यक्ष हुए हैं महिलाओं को आगे बढाने के लिए काई ठोस पहल नहीं हुआ है। कोरबा सतनामी कल्याण समिति में मेरा पहला कार्यकाल होगा। जिला एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ में समाज की महिलाओं का सशक्तिकरण व युवा नारियों को एक मजबूत स्थान प्राप्त होगा। महिला समिति के निर्माण के बाद कोरबा सतनामी कल्याण समिति में महिलाओं को उनके अधिकार की जानकारी दी जाएगी और लाभ प्रदान करने में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में बहुत सारे कडिहार हैं, उनके माध्यम से संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास की अमृत संदेश जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। 15 मार्च को ममतामयी मिनीमाता जयंती है उसपर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। शिक्षा पर विशेष कार्य करने की जरुरत है। सतनाम भवन पर शिक्षा के मार्गदर्शन के लिए समाज से योग्य शिक्षक द्वारा नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। सतनाम भवन परिसर में समिति के आय के लिए नई दुकानों का निर्माण किया जाएगा। नए भवन का उपयोग कम से कम शुल्क में रहने की व्यवस्था किया जाएगा। जिससे बाहर से आए स्वजनों को लाभ मिल सके। समिति में सभी स्थानीय समिति से चर्चा कर जोडऩे का प्रयास किया जाएगा और समिति में मनोनित सदस्यों की संख्या बढाई जाएगी। प्रेसवार्ता में सचिव जीएल बंजारे सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This