Thursday, January 22, 2026

धान का उठाव नहीं होने से समितियों की टेंशन बढ़ी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की बढ़ सकती है तिथि

Must Read

कोरबा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में धान के रीसाइकलिंग की शिकायत के बाद प्रदेश भर में धान के उठाव पर बैन लगा दिया गया है। शनिवार को यह बैन लगाया गया था, जो सोमवार को भी जारी रहा। केंद्रों में धान जाम होने जैसी स्थिति बन गई है। कई उपार्जन केंद्र ऐसे हैं, जहां बफर लिमिट क्रॉस हो चुका है। शासन स्तर पर रोक के कारण धान का उठाव नहीं किया जा रहा है। जिससे राइस मिलर्स से लेकर किसान तक सभी परेशान हैं। फड़ प्रबंधकों और समितियां की टेंशन बढ़ी हुई है। धान खरीदी के लिए अंतिम 10 दिन ही शेष रह गए हैं।
वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल उठाव पर रोक लगने से बेहद नाजुक स्थिति बनी हुई है। कई समितियां ऐसी हैं, जिनके प्रबंधकों ने प्रशासनिक अधिकारियों को धान जाम होने की शिकायतें की हैं। धान खरीदी बंद होने की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ सरकार खरीफ वर्ष 2025-26 में कोरबा जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी कर रही है। जिले में 52 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत हैं। जिले में धान खरीदी की शुरूआत से अब तक 21 लाख 34 हजार 220 क्विंटल गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। कोरबा जिले में अब तक कुल 14 लाख 13 हजार 970 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ में दो पैर वाला मूसवा, खा रहा है धान: सांसद श्रीमती महंत

कोरबा। लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत आज 20 जनवरी 2026 को कोरबा कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में जिला विकास...

More Articles Like This