Monday, February 2, 2026

धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, आम आदमी पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

Must Read

कोरबा। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को धान खरीदी की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांग को लेकर घंटाघर चौक पर धरना दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीति के कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चंद्रा ने कहा कि सरकार की नीति के कारण ही धान बेचने में समस्या हो रही है। भले ही 15 नवंबर से धान खरीदी घोषित की गई, लेकिन अधिकांश समितियों में एक सप्ताह से लेकर 15 दिनों बाद ही धान खरीदी शुरू हो पाई। ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन में भी विसंगति सामने आई। अंतिम समय में ऑनलाइन टोकन को ही बंद कर दिया गया। इसकी वजह से किसान परेशान हैं। प्रदेश संयुक्त सचिव प्रतिमा ने कहा कि प्रदेश के मंत्रिमंडल में हर मंत्री किसान परिवार से हैं। इसके बाद भी किसानों की अनदेखी की जा रही है। जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से जबरदस्ती रकबा समर्पण कराना बंद करें। टोकन के नाम पर भौतिक सत्यापन कर किसानों अपमानित किया जा रहा है। इस मौके पर लोकसभा महासचिव शत्रुघ्न साहू, उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, सत्येंद्र यादव, विजय नायक, अध्यक्ष सरोज यादव, सोमराज, टीसी सूरज, पुष्पा लाहरे, ठंडाराम, रामलाल मार्को, वामन वडोदकर मौजूद रहे।

Loading

Latest News

More Articles Like This