Sunday, February 15, 2026

धूल से त्रस्त लोगों ने थाम दिए वाहनों के पहिए, पानी छिडक़ाव करने के बाद शांत हुए ग्रामीण

Must Read

धूल से त्रस्त लोगों ने थाम दिए वाहनों के पहिए, पानी छिडक़ाव करने के बाद शांत हुए ग्रामीण

कोरबा। कोथारी रोड में ग्रामीणों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब लगातार प्रयास के बावजूद सडक़ निर्माण में लगे कंपनी के अफसरों ने जल छिडक़ाव को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को बंद करा दिया। जिससे वाहनों की कतार लग गई। प्रबंधन की ओर से जल छिडक़ाव किए जाने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। दरअसल कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 149 का निर्माण कार्य जारी है। यह सडक़ कोथारी रोड से होकर गुजरी है। जहां पंचायत ने संयंत्र लगाने ठेका कंपनी को एनओसी जारी किया है। ठेका कंपनी द्वारा संयंत्र में रॉ मटेरियल तैयार कर निर्माणाधीन सडक़ पर उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए 24 घंटे भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिससे उडऩे वाले धूल ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है। उड़ती धूल के कारण दुकानदारी ठप है। स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। धूल के गुबार से सेहत भी प्रभावित है। इन तमाम समस्याओं का निराकरण करने ग्रामीण लगातार ठेका कंपनी से मांग करते आ रहे थे, लेकिन कंपनी के नुमाइंदे निर्माणाधीन सडक़ पर जल छिडक़ाव की अनदेखी करते रहे। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माण कार्य में लगे वाहनों का परिचालन ठप कर दिया। यह खबर मिलते ही ठेका कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चर्चा उपरांत तत्काल निर्माणधीन सडक़ पर जल छिडक़ाव कराया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए और वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This