नकटीखार में जोन प्रभारियों की बैठक संपन्न

Must Read

नकटीखार में जोन प्रभारियों की बैठक संपन्न

कोरबा। विधानसभा रामपुर के ब्लॉक मुख्यालय नकटीखार में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल की उपस्थिति में जोन प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी जोन प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रभारियों को रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया के पक्ष में समर्थन जुटाने सहित प्रदेश सरकार की योजनाओं का जन जन तक प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए रामपुर विधानसभा के प्रत्याशी को तन-मन-धन से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जानकारी देने सभी बूथ के अंतर्गत प्रत्येक घर तक पहुंचने का आव्हान किया। जोन प्रभारियों को कहा गया कि रामपुर क्षेत्र की भागीदारी राज्य में बनने वाले कांग्रेस की सरकार में होनी चाहिए। हम सभी कार्यकर्ताओं जी-जान से जुटकर कार्य करना है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This