Friday, September 12, 2025

नगर निगम के 57 हजार घरों में लगेंगे डिजिटल डोर कोड, निगम और बैंक के कर्मचारी करेंगे संयुक्त सर्वे

Must Read

नगर निगम के 57 हजार घरों में लगेंगे डिजिटल डोर कोड, निगम और बैंक के कर्मचारी करेंगे संयुक्त सर्वे

कोरबा। नगर निगम के 57 हजार घरों में डिजिटल डोर कोड लगाने के लिए निगम और बैंक के कर्मचारी संयुक्त सर्वे करेंगे। इसके बाद ही प्लेट तैयार होगा। अभी वार्डों के हिसाब से सर्वे भी कराया जा रहा है। इसी आधार पर ही मकानों को यूनिक आईडी नंबर दिया जाएगा। निगम प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही अन्य टैक्स जमा करने ऑनलाइन सुविधा दी है। इसे और बेहतर बनाने के लिए डिजिटल डोर कोड लगाए जाएंगे। इसका जिम्मा अनुबंधित बैंकों को दिया गया है। निकाय चुनाव के पहले वार्डों का परिसीमन हुआ था। इस वजह से कई मकान एक दूसरे वार्ड में जुड़ गए हैं। वार्ड का नंबर भी बदल गया है। इसी वजह से मकान का सर्वे कराया जा रहा है।
डिजिटल डोर कोड प्लेट में क्यूआर कोड भी होगा। इसके अलावा यूनिक आईडी नंबर के साथ सभी तरह की जानकारी भी दर्ज रहेगी। इससे लोग घर बैठे ही क्यूआर कोड स्कैन कर टैक्स जमा कर सकेंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो उसके लिए सर्वे कराया जाएगा। निगम के संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सर्वे के बाद ही यूनिक आईडी नंबर जारी होगा। वार्ड के हिसाब से मकान की संख्या भी निश्चित होगी। इसी वजह से निगम और बैंक दोनों के कर्मचारी सर्वे साथ में करेंगे।

Loading

Latest News

नगर निगम आयुक्त ने इमलीडुग्गू स्लम बस्ती की सकरी गलियों में किया भ्रमण, सफाई कार्यो का लिया जायजा

नगर निगम आयुक्त ने इमलीडुग्गू स्लम बस्ती की सकरी गलियों में किया भ्रमण, सफाई कार्यो का लिया जायजा कोरबा। नगर...

More Articles Like This