Monday, February 16, 2026

नगर निगम के अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई, जगह जगह खुले में बिक रहे मांस मछली

Must Read

नगर निगम के अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई, जगह जगह खुले में बिक रहे मांस मछली

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र में मटन व मुर्गा-मछली के बाजार के रूप में बदल रही है। शहर भर में जहां मन करता है, लोग वहीं पर खुले में नॉनवेज की दुकान लगा रहे हैं। इसे रोकने-टोकने वाला भी कोई नहीं है। खुले में चल रही अवैध नॉनवेज की दुकानों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है, लेकिन शहर में जगह-जगह खुले में चल रही इन दुकानों को लेकर निगम के अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं। रोक नहीं लगने के कारण लोग जहां पा रहे हैं वहीं मटन व मछली दुकान खोल रहे हैं।नगर में पहले हटरी बाजार में ही मीट की दुकान होती थी। लोग वहीं से ही खरीदी करते थे, लेकिन अभी हटरी के अलावा जगह जगह दुकान लगा रहे हैं। शहरभर में जगह-जगह दुकान लगाने के अलावा मीट के दुकानदार खराब मांस, पंख के साथ ही पशु-पक्षियों के अवशेषों को सड़क और आसपास ही वहीं फेंक रहे हैं। इससे आसपास का माहौल बदबू से भरा रहता है। वहीं गंदगी और कीड़े-मकोड़ों की पैदाइश भी यहां बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि शहर में मीट मिलने का एक स्थान तय है। बुधवारी में नॉनवेज मार्केट खुला हुआ है। इसके बावजूद खुले में नॉनवेज दुकानें लग रही हैं।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This