नगर निगम में सभापति चयन के लिए पुरंदर बनाए गए पर्यवेक्षक

Must Read

नगर निगम में सभापति चयन के लिए पुरंदर बनाए गए पर्यवेक्षक

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने महापौर चुनाव जीतने के बाद सभापति चयन को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार पार्टी की ओर से पुरंदर मिश्रा को कोरबा नगर निगम के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक के साथ संभाग प्रभारी व निगम के नियुक्त संगठन प्रभारी भी सभापति चयन की प्रक्रिया में शामिल होंगे। आने वाले दिनों में नगर पालिक निगम में सभापति का चयन होना है। इसके लिए कोरबा शहर में अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीतने वाले लगभग आधा दर्जन पार्षदों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि जिन नामों को लेकर चर्चा हो रही है। उसके अलावा पार्टी ऐसे नामों पर भी विचार-विमर्श कर रही है, जो चर्चा में नहीं है।
बॉक्स
अन्य निकायों के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त
भाजपा ने नगर निगम के साथ-साथ जिले में स्थित नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा और बांकीमोंगरा के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति किया है। दीपका के लिए राकेश तिवारी, कटघोरा के लिए हर्षिता पांडे और बांकीमोंगरा के लिए दिनेश सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं नगर पंचायत पाली के लिए संतोष देवांगन और नगर पंचायत छुरीकला के लिए आलोक सिंह को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों को जल्द अपने-अपने क्षेत्रो में पहुंचकर उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि अध्यक्ष की कुर्सी जिस वर्ग के लिए आरक्षित हुई है, उससे हटकर किसी अन्य वर्ग के व्यक्ति को उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। ताकि जातिगत और सामाजिक समीकरणों को साधा जा सके। अधिकांश पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में नए उपाध्यक्ष के नामों पर चर्चा चल रही है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This