नवपदस्थ डीई व एई ने लिया चार्ज

Must Read

नवपदस्थ डीई व एई ने लिया चार्ज

कोरबा। विद्युत वितरण विभाग शहर संभाग के डीई अनुपम सरकार और एई तुषार सिन्हा का तबादला हो गया है। कार्यपालन अभियंता एन एल पटेल व तुलसी नगर जोन में नवपदस्थ सहायक अभियंता बी पी अनंत की पदस्थापना हुई है। जिन्होंने चार्ज ले लिया है। इस दौरान यूनियन नेताओं ने उनका स्वागत किया।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के सदस्यों ने कोरबा शहर संभाग में नवपदस्थापित कार्यपालन अभियंता एन एल पटेल और तुलसी नगर जोन में नवपदस्थ सहायक अभियंता बी पी अनंत को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। साथ ही परिचयात्मक बैठक की गई। इस दौरान शहर संभाग से सहायक अभियंता साधना भगत, जोन से कनिष्ठ अभियंता अंजुलेस पैंकरा एवं सुष्मिता टंडन उपस्थित रहे। महासंघ की ओर से वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में महिला प्रभारी ममता वर्मा व रामबाई मर्शकोले , वरिष्ठ कार्यकर्ता विशाल सिंह, अध्यक्ष सलिल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सीमा खलखो, सहसचिव बसंत पटेल, प्रचार सचिव सतीश साहू, हरिश राठौर, छत्रपाल सिंह, ओमी खैरवार मोजूद रहे। बैठक में महासंघ के प्रदेश मंत्री एवं कोरबा वृत्त के सचिव का दायित्व निर्वहन कर रहे यशवन्त राठौर ने सभी सदस्यों का कार्यपालन अभियंता से परिचय कराकर महासंघ की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यपालन अभियंता ने महासंघ की जायज मांगों पर सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This