Tuesday, January 27, 2026

नवरात्र में फाटक पर थम रहा आवागमन, मालगाड़ी रूकने और धीमी रफ्तार से लोग परेशान

Must Read

नवरात्र में फाटक पर थम रहा आवागमन, मालगाड़ी रूकने और धीमी रफ्तार से लोग परेशान

कोरबा। नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन प्रारंभ हो गई। शहरी क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया है। इस बीच रेलवे फाटक पर मालगाड़ी रूकने और धीमी गति से चलने की समस्या से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। रेलवे फाटक पर मालगाड़ी रूकने की समस्या कम नहीं हो रही है। अब त्योहारी सीजन भी शुरू हो गई है। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इसकी वजह से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। यह समस्या सबसे अधिक टीपी नगर चौक, सीएसईबी चौक, शारदा विहार कॉलोनी, संजय नगर नहर मार्ग और पावर हाउस रोड स्थित रेलवे फाटक में बनी हुई है। टीपी नगर और शारदा विहार फाटक पर आए दिन मालागाड़ी रूक रही है। इसी तरह की स्थिति सोमवार को भी रही। सुबह मालगाड़ी टीपी नगर चौक पर रूक गई। काफी देर तक लोग मालगाड़ी के आगे बढऩे का इंतजार करते रहे। इस बीच फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, तो वहीं अधिकांश चालकों ने 100 मीटर की दूरी पर जाने के लिए भी दो से ढाई किलोमीटर दूरी तय कर सीएसईबी चौक या फिर शारदा विहार फाटक से होकर आवाजाही किया। वहीं संजय नगर और पावर हाउस रोड पर स्थित फाटक पर मालगाड़ी का सबसे अधिक दबाव रहता है। इन फाटकों से मालगाडिय़ां काफी धीमी गति से निकाली जा रही है। मार्ग पहले से ही संकरा है। इस बीच त्योहारी सीजन में यातायात का दबाव बढ़ गया है। रेलवे फाटक बंद होने के बाद पावर हाउस रोड पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इसकी वजह से गेवरा, दीपका, सर्वमंगला नगर दुरपा सहित क्षेत्र से शहरी क्षेत्र की ओर आने वाले वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सर्वमंगला रोड पर ठेले व गुमटी में फल, नाश्ते व सब्जी की दुकानें लगाई जा रही है। लोग फल लेेने के लिए दो पहिया व चार पहिया वाहनों को सडक़ पर खड़ी कर खरीदारी कर रहे हैं। इसी तरह अग्रसेन मार्ग, पावर हाउस रोड और दर्री रोड मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे कई चालक वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ी कर रहे हैं। वहीं कई बार प्रतिबंधित गाडिय़ां प्रवेश कर रही है। इसकी वजह से जाम से लोग परेशान हो रहे हैं।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से जगह कौन बने मुख्य अतिथि...

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से...

More Articles Like This