नवोदय विद्यालय के पांच बच्चे राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लक्ष्य पर साधेंगे निशाना

Must Read

नवोदय विद्यालय के पांच बच्चे राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लक्ष्य पर साधेंगे निशाना

कोरबा। नवोदय विद्यालय कोरबा के पांच छात्रों का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता अगले माह में महाराष्ट्र के औरंगाबाद होगी।चयनित छात्रों में 14 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में आयुष्मान चौरसिया व राशि यादव, 17 वर्षीय बालिका वर्ग में तनुप्रिया कंवर एवं 19 वर्षीय बालक वर्ग में मयंक धुर्वे और बालिका वर्ग में नम्रता शामिल हैं। बच्चों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने पर प्राचार्य सहित कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है। प्राचार्या शांति मोहंती ने चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। खेलकूद शिक्षिका अंजली चौरसिया की सराहना की है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को खेल प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करें। इससे बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर एसजीएफआई में भी प्रतिभाग करे। शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि स्थानीय पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय समिति भोपाल की ओर से आयोजित रीजनल लेवल चयन प्रतियोगिता पांच और छह अगस्त को पीएमश्री स्कूल जेएनवी झाबुआ दो मध्यप्रदेश में आयोजित थी। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय कोरबा के पांच होनहार छात्रों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चयनित हुए।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This