Monday, February 23, 2026

नशीली दवाइयां खरीदने वाले 8 गिरफ्तार

Must Read

नशीली दवाइयां खरीदने वाले 8 गिरफ्तार

 

कोरबा। नशीली दवाईयां खरीदने के आरोप में पुलिस ने 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इसमें कुसमुंडा निवासी सुनील कुमार यादव, चाकाबुड़ा निवासी संगीत कुमार पटेल, छुरी निवासी भीम जनवार, बांकीमोंगरा निवासी रमेश यादव, कटघोरा निवासी विक्रांत बंजारे, घुंचापुर कटघोरा का रहने वाला मोहनदास महंत, पुरानी बस्ती निवासी उमेश श्रीवास और दीपका निवासी सुनील सोनी शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 24 जुलाई को कटघोरा थाना क्षेत्र में चकचकवा पहाड़ बायपास मार्ग पर नशीली दवा की जखीरा के साथ गोपाल यादव उर्फ मलिंगा पकड़ा था। उसके पास से 4&20 नग नशीली दवा जब्त की गई थी। पूछताछ में गोपाल ने जिन लोगों को नशीली दवा बेचना स्वीकार किया उन्हें पकड़ा गया।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This