Wednesday, February 4, 2026

नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 29 लोगों पर कार्रवाई

Must Read

कोरबा। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में उरगा क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों की अनदेखी कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 29 लोगों को पकडक़र उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। एएसपी अनिल पटले ने पुलिस की ओर से जिले के आम नागरिकों से यातायात नियमों के अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। उन्होंने नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और दूसरों की जान खतरे में डालने से बचने समेत के साथ ही नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने को कहा है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This