Saturday, February 21, 2026

नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही, थाना चौकी क्षेत्र में 103 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्त

Must Read

नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही, थाना चौकी क्षेत्र में 103 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्त

कोरबा। जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में थाना चौकी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 103 लीटर महुआ शराब को जप्त किया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 जनवरी को थाना पाली के ग्राम मखनपुर उरांवपारा , थाना पाली के ग्राम पड़रापखना, थाना कटघोरा के मटन मार्केट के पास पूछापारा, थाना कटघोरा के मानपुर स्कूल के पास, थाना दीपका के ग्राम रंजन, थाना बालको के डुग्गूपारा, थाना बालकों के पाड़ीमार डुग्गूपारा बालको, थाना बालको के डुग्गूपारा बालको, थाना बालको के लालघाट शिव मंदिर के पास में संबंधित थाना /चौकी की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में 13 व्यक्ति मिले। कुल 103 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है। 13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This