Wednesday, February 18, 2026

नशे में था ऑटो चालक, खंभे को मारी टक्कर

Must Read

नशे में था ऑटो चालक, खंभे को मारी टक्कर

कोरबा। शराब पीकर वाहन चलाने के चक्कर में एक ऑटो कोरबा एरिया की एसईसीएल कालोनी में बिजली पोल से जा भिड़ा। लोग तो बच गए लेकिन चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम यहां पहुंची, उसके द्वारा चालक को अस्पताल भिजवाया गया।एसईसीएल के सुभाष कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत कोरबा कॉलरी डाकघर के पास यह घटना हुई। इस रास्ते पर एक ऑटो लहराते हुए किनारे में लगे बिजली पोल से जा टकराया। जिस समय घटना हुई रास्ते पर लोग आवाजाही कर रहे थे। उन्होंने ऑटो की रफ्तार और उसके रंग-ढंग को भांप लिया था इसलिए वे अलर्ट रहे और इस अनहोनी की चपेट में आने से बच गए। घटना के बाद एक राहगीर ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था हुई। इस बीच पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो का चालक नशे में था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This