Friday, February 6, 2026

नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, खदान के ठेका कर्मी की मौत

Must Read

नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, खदान के ठेका कर्मी की मौत

कोरबा। जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। एक बार फिर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जो ड्यूटी से अपने घर लौट रहा था।गोपालपुर निवासी सुनील सारथी उर्फ सोनू पिता उदय सारथी 32 वर्ष कुसमुंडा खदान में ठेका कर्मचारी था। वह नाइट ड्यूटी उपरांत अपने दुपहिया वाहन से घर जाने रवाना हुआ था, इसी दौरान चैतमा से दीपका मार्ग ग्राम मांगामार हाई स्कुल के पास सड़क किनारे खडे हाइवा सीजी 04 जेसी 3349 में पीछे की ओर से सीधी टक्कर हो गई। घटना सुबह 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हादसे में सुनील की मौत हो गई। बीते बुधवार को भी बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कुसमुंडा क्षेत्र के भूविस्थापित ग्राम सोनपुरी निवासी सुखवार सिंह की मौत हो गई थी। एक के बाद एक हो रहे सड़क हादसों में लोगों की मौत बेहद चिंताजनक है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This