Monday, March 2, 2026

निगम की कार्रवाई नाकाफी, अब भी सड़क बने हैं गौठान, शहर के लगभग सभी चौक-चौराहों पर मवेशियों का जमावड़ा

Must Read

निगम की कार्रवाई नाकाफी, अब भी सड़क बने हैं गौठान, शहर के लगभग सभी चौक-चौराहों पर मवेशियों का जमावड़ा

कोरबा। शहर का शायद ही ऐसा कोई चौक चौराहा हो जहां पर मवेशियों का कब्जा ना हो। नगर निगम इसके खिलाफ कार्रवाई तो कर रहा है पर यह नाकाफी साबित हो रहा है। शहरी क्षेत्र के चौक-चौराहों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। बीच सड़क पर मवेशी बैठे रहते हैं, तो कई बार आपस में झगड़ा करते समय वाहनों के सामने कूद जाते हैं। इससे वाहन चालक के साथ-साथ मवेशी घायल हो रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला तिराहा, पुल, पावर हाउस रोड, बुधवारी बाजार, वीआईपी रोड, कोसाबाड़ी मार्ग, इतवारी बाजार मुख्य मार्ग, सीतामणी सहित अन्य मार्ग सबसे व्यस्ततम मार्ग है। मार्ग पर दिनभर दो पहिया, चार पहिया, बस, ऑटो सहित अन्य वाहनों का दबाव रहता है। बारिश के बाद इन मुख्य मार्गों पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ गया है। मालिक मवेशियों को गौठान में रखने की बजाए सड़क पर छोड़ रहे हैं। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ मवेशियों के जान को भी खतरा बना हुआ है। इनमें से कुछ ऐसे भी मार्ग हैं, जहां भारी वाहनों का दबाव रहता है। इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। हादसे से बचने के लिए वाहन चालक मवेशी से बचकर वाहन निकाल रहे हैं। कई बार मवेशी उत्पात मचाते हुए वाहने के सामने आ जाते हैं। इससे दो पहिया वाहन चालक सड़क गिर जाते हैं, तो वहीं चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। जिम्मेदार विभाग द्वारा सतत रूप से मवेशियों को सड़क पर से हटाया नहीं जा रहा है और न ही इन लापरवाह मवेशी मालिकों पर कार्रवाई कर रही है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This