निहारिका में मगरमच्छ पर विराजे है गणपति, भगवान गणेश के जयकारे के साथ राष्ट्रभक्ति का दिया जा रहा संदेश
कोरबा। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मगरमच्छ पर बैठे प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ व्यवसायियों द्वारा निहारिका महानदी काम्प्लेक्स परिसर में विराजित की गई। विधि-विधान से पूजन-अर्चन महानदी काम्प्लेक्स के संरक्षक पवन मोदी, अध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष त्रय अयोध्या सोनी, विकास अग्रवाल, धरमवीर सिंह, सहसचिव कैलाश अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष अनंत केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र साहू, विजेंद्र गुप्ता, फिरोज मेमन, सचिन अग्रवाल, नीलेश भोजासिया, रजत कर, विमल जैन, दीपक श्रीवास, विनोद शर्मा, समीर श्रीवास, प्रमोद जांगड़े, जयंत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश बसावतिया, प्रकाश जैन, राजेश अग्रवाल, गजेंद्र नारायण सिंह एवं उपस्थित जन समुदाय ने मिलकर किया। इस अवसर पर निहारिका गणेशोत्सव समिति महानदी काम्प्लेक्स परिसर के सदस्य जहां भगवान गणेश के जयकारे के साथ जहां आध्यात्मिक माहौल निर्मित कर रहे हैं, वहीं भारत माता की जय के उदघोष से पूरे परिसर एवं आसपास के वातावरण को राष्ट्रभक्तिमय बना रहे हैं। जो इस गणेशोत्सव को विशेष बना रहा है।
![]()




























