Thursday, February 19, 2026

नेशनल हाईवे पर रफ्तार थाम रहे हाथी, लगातार मार्ग से गुजर रहे हाथी, वन अमला अलर्ट

Must Read

नेशनल हाईवे पर रफ्तार थाम रहे हाथी, लगातार मार्ग से गुजर रहे हाथी, वन अमला अलर्ट

कोरबा। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 हाथियों के झुंड को भा गया है, जो रोजाना शाम को हाईवे पर पहुंच रहा है। पिछले कई दिनों से हाथी अक्सर हाईवे को पार करते हैं जिसकी वजह से हाईवे की रफ्तार लगातार रुक जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार के शाम लगभग 5:00 बजे एक बार फिर 21 हाथियों का झुंड कटघोरा अंबिकापुर मार्ग के ग्राम मड़ाई के समीप नेशनल हाईवे 130 पर पहुंच गया था, जिसकी वजह से दोनों दिशाओं पर वाहनों की रफ्तार वन विभाग ने रोक दी थी। लगभग आधे घंटे तक दोनों दिशाओं पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। जैसे ही हाथियों का झुंड जंगल की ओर पहुंचा जिसके बाद फिर से आवागमन को वन विभाग द्वारा शुरू कराया गय। पहले जंगल तक में सीमित रहने वाले हाथियों का झुंड कुछ दिनों से लगातार हाईवे में पहुंच रहा है। इस वजह से लगातार हाईवे की रफ्तार रुक रही है और मार्ग में आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर हाईवे पर भी नजर रख रही है ताकि आमजन की सुरक्षा हो सके और किसी तरह की परेशानी ना हो। कटघोरा वन मंडल में लगभग 40 से अधिक हाथियों का झुंड लगातार क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। जो अब अलग-अलग झुंड में विभक्त हो गए है। इस वजह से ग्रामीणों की मुश्किलें जहां बढ़ गई है। वहीं वन विभाग को भी निगरानी करने में खासी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This