Monday, February 16, 2026

नो पार्किंग में गाड़ी खड़ा करना पड़ा महंगा

Must Read

नो पार्किंग में गाड़ी खड़ा करना पड़ा महंगा

कोरबा। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ी करने वाले चालकों की अब खैर नहीं है। यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर सख्ती बरत रही है। गर्मी के सीजन में शाम होते ही लोग परिवार समेत घर से निकलकर शहर में घूमने-फिरने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कारण शाम से लेकर रात तक शहर की सडक़ पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। गार्डन व व्यवसायिक कॉम्पलेक्स में भी लोगों की भीड़ बढ़ी है। इस दौरान लोगों के सडक़ किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में वाहनों को खड़े करने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस की टीमें प्रतिदिन शाम के बाद शहर के अलग-अलग जोन में पेट्रोलिंग करते हुए ऐसे वाहनों पर लॉक की कार्रवाई कर रही है। वहीं दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर जब्त कर लिया जा रहा है। नो पार्किंग जोन या बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी करने पर चालान की वाहन मालिकों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This