Sunday, February 15, 2026

न्याय यात्रा में शामिल हुए जिले के कांग्रेस नेता

Must Read

न्याय यात्रा में शामिल हुए जिले के कांग्रेस नेता

कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने अपोलो हास्पिटल से नेहरू चौक तक स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाली । जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक, मोहित केरकेट्टा, विनय जायसवाल, सियाराम कौशिक, शैलेष पाण्डेय, रश्मि सिंह, सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, जनप्रतिनिधिगण आदि भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे । अपोलो हास्पिटल से नेहरू चौक तक स्वास्थ्य न्याय पद यात्रा निकालने के बाद नेहरू चौक में आम सभा का आयोजन किया गया । जिसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने राज्य सरकार पर हमला बोला । इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाये।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This